ABVP आनी ने सौंपा प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आनी द्वारा प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एबीवीपी शैक्षिक  परिवार की कल्पना व रचनात्मक दृष्टिकोण लेकर छात्रों व देश के अनेक विषय पर अपना मत व्यक्त करने वाला संगठन है।1949 में स्थापना के बाद से ही छात्रों की शिक्षा क्षेत्र की न्यायोचित मांगों को प्रशासन नीति निर्धारकों तक पहुंचाने व उस पर संघर्ष खड़ा करने का कार्य विद्यार्थी परिषद ने किया है महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में छात्रों की छोटी से छोटी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय नीति पर परिषद ने समय-समय पर अपना मत व्यक्त किया है एबीपी इस ज्ञापन के माध्यम से  शिक्षा क्षेत्र व छात्र युवा की विभिन्न समस्याओं की ओर अपना ध्यान आकर्षित करना चाहती है वह इनके सकारात्मक साधन की अपेक्षा भी करती है

इन विषयों को लेकर आज 25 मार्च 2021 को ABVP कॉलेज प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा


आंदोलन के मुद्दे:-

1) परीक्षा परिणामों में देरी व पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों को शीघ्र दूर किया जाए।

2) केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

3) प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक व गैर शिक्षक के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए।

4) छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।

5) फर्जी डिग्री मामले व भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी निजी विश्वविद्यालयों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

6) कोरोना काल में सभी स्कूलों में बढ़ी हुई फीसों को शीघ्र वापस लिया जाए।

महाविद्यालय आनी की समस्याएं

1)प्राचार्य के पद को जल्द से जल्द भरा जाए

2)जीव विज्ञान के प्रध्यापक का पद जल्द से जल्द भरा जाए

3)इतिहास के  प्रध्यापक का पद जल्द से जल्द भरा जाए 

4)लाइब्रेरियन के सभी पद जल्द से जल्द भरे जाए

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Dev Dhank देव ढांक Cave of Lord Shiva (Nirmand) Mysterious Himachal

आनी के शमशरी महादेव का प्राचीन इतिहास Samshari Mahadev Temple Anni History