Breaking News

 *एक बड़ी ख़बर....*


हिमाचल में शिक्षण संस्थान 4 अप्रैल तक रहेंगे बन्द 

कारोना के बढ़ते मामलों के चलते बन्द करने का फ़ैसला आज से बन्द।





*स्कूल, कॉलेज, विवि और तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद, नहीं होंगे होली के कार्यक्रम*





हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान चार अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर यह फैसला लिया गया है। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक और अन्य स्टाफ आएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। 10 वीं और 12वीं के छात्र स्कूल आते रहेंगे। जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उनमें भी छात्र और स्टाफ आएगा। बोर्डिंग स्कूलों में होस्टल सुविधा जारी रहेगी। होली को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ABVP आनी ने सौंपा प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

आनी के शमशरी महादेव का प्राचीन इतिहास Samshari Mahadev Temple Anni History

Baga Sarahan Tourist Destination पर्यटन एवं धार्मिक स्थल बागा सराहन