प्रदेश में ढ़ाई लाख छात्र-छात्राएं देंगे दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा । सीसीटीवी कैमरे नकल रोकने का कार्य करेंगे।

 प्रदेश में ढ़ाई लाख छात्र-छात्राएं देंगे दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा




धर्मशाला — प्रदेश में 13 अप्रैल से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब ढ़ाई लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। 10वीं की परीक्षा में 1.31 लाख, 12वीं में 1.14 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हुए हैं। सुबह के सत्र में 10वीं  के नियमित विद्यार्थी और एसओएस में पंजीकृत विद्यार्थी दूसरे सत्र में देंगे परीक्षा ठीक इसी तरह 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भी देंगे परीक्षा

इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करने के लिए परीक्षा केंद्रों में भी वृद्धि की है, जबकि नकल रोकने के लिए भी बोर्ड प्रबंधन ने तीन चरणों में तैयारियां की हैं। इसमें जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बोर्ड की ओर परीक्षा हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे नकल रोकने का कार्य करेंगे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा में नियमित 1,16,954 छात्र परीक्षा में बैठेंगे, जबकि 14,931 परीक्षार्थी एसओएस में परीक्षा देंगे। इसके अलावा 12वीं की नियमित कक्षाओं से 1,00,982 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं, जबकि एसओएस में परीक्षा देने के लिए 13,944 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी। इस दौरान 2,46,811 परीक्षार्थी 10वीं, 12वीं की नियमित और एसओएस के माध्यम से परीक्षा देंगे। बोर्ड प्रबंधन ने इन वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। – डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Dev Dhank देव ढांक Cave of Lord Shiva (Nirmand) Mysterious Himachal

आनी के शमशरी महादेव का प्राचीन इतिहास Samshari Mahadev Temple Anni History

ईश्वर को ढूंढने के लिए करोड़ों रुपए दान करने की ज़रूरत नहीं होती, यदि मन में अटूट विश्वास हो तो वे 5 रूपए में भी मिल सकते हैं। Faith in God Motivational Story In Hindi